Jammu & Kashmir: पुंछ में सेना की आतंकियों से देर रात हुई मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर
ABP News Bureau | 27 Jul 2023 05:59 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को ढेर कर दिया है। सेना और पुलिस ने सोमवार रात पुंछ जिले के सुरनकोट के सिंधरा टॉप इलाके में एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसके बाद मुठभेड़ हो गई।