Jammu Kashmir: आतंकियों के खात्मे में देश के जवानों की भी जा रही जान, अब तक 9 जवान शहीद
ABP News Bureau | 17 Oct 2021 11:30 AM (IST)

कश्मीर में पिछले 9 दिनों में 9 बड़े एनकाउंटर हुए हैं, जिनमें सुरक्षाबलों ने 13 आतंकियों को ढेर कर दिया है. लेकिन नुकसान दोतरफा हो रहा है. पुंछ इलाके में 11 अक्टूबर से जो एनकाउंटर चल रहा है...उसमें 2 JCO समेत 9 जवान भी शहीद हो गए हैं. इसी बीच बुरी बात ये है कि आतंकी अब गैर कश्मीरी नागरिकों को निशाना बना रहे हैं.