Jammu Kashmir: पंपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, जानिए ताजा अपडेट
ABP News Bureau | 16 Oct 2021 10:21 AM (IST)

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन तेज कर दिया है. राजौरी, सुरनकोट, मेंढर और पुंछ में पड़ने वाली डेरा की गली और पीर पंचाल के पहाड़ों की घेरबंदी सुरक्षाबलों ने कर ली है. 24 घंटे में 3 मुठभेड़ हुई है. दो मुठभेड़ पुलवामा और एक श्रीनगर में हुई है. एक मुठभेड़ अभी पुलवामा के पंपोर में चल रही है जहां लश्कर कमांडर उमर खांडे को घेर लिया गया है.