ABP News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकामयाब कर दिया है। पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुसने की कोशिश करने वाले आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने खदेड़ दिया। चार से पांच आतंकियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे सीमा सुरक्षा बलों ने देखा और तुरंत कार्रवाई की। सुरक्षाबलों ने आतंकियों पर फायरिंग की, जिससे उनकी घुसपैठ की कोशिश विफल हो गई। स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण में लाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Jammu Kashmir Breaking: पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने 4, 5 आतंकियों को खदेड़ा | ABP
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 10 Sep 2024 11:52 AM (IST)