Jammu Kashmir: PM Modi के Jammu दौरे से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम
ABP News Bureau | 22 Apr 2022 11:32 AM (IST)

पीएम के दौरे से 2 दिन पहले जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया... जम्मू के सुजवां इलाके में आर्मी कैंप के पास आतंकियों ने हमला बोला, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया... जिस जगह ये हमला हुआ है, वो जगह पीएम के दौरे वाली जगह से महज 15 किलोमीटर दूर है... इसके अलावा कश्मीर के बारामूला में कल से मुठभेड़ जारी है, अब तक 4 आतंकी मारे गए हैं