Jammu Kashmir: Shopian Encounter में तीन आतंकी ढेर, अनंतनाग में भी चल रहा ऑपरेशन
ABP News Bureau | 11 Apr 2021 08:07 AM (IST)

जम्मू कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर में तीन आतंकी मारे गए हैं. घटना शोपियां के हादीपोरा की है. मारे गए आतंकियों में एक 14 साल का नाबालिग भी था, जिसे सरेंडर कराने की कोशिशें की गईं लेकिन सफलता नहीं मिली. अनंतनाग के बिजबिहारा में भी ऑपरेशन चल रहा है, यहां पर भी 2 से 3 आतंकी छुपे होने की बात है.