Jammu: किश्तवाड़ के एक गांव में बादल फटने से तबाही, 4 की मौत,करीब 40 लोग लापता
ABP News Bureau | 28 Jul 2021 10:38 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी बारिश हो रही है. इस बीच जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के एक गांव में बादल फट गया. जिले के सुदूर गांव में बुधवार तड़के बादल फटने की घटना में 30 से अधिक लोग लापता हो गए. 8-9 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. घटना में अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं.