Jammu Kashmir: पिछले 15 दिनों में सुरक्षाबलों ने 14 आतंकियों को किया ढेर
ABP News Bureau | 16 Oct 2021 11:17 AM (IST)

जम्मू कश्मीर में आतंक के खिलाफ ऑपरेशन जारी है. पुलवामा के पंपोर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के टॉप आतंकी उमर मुश्ताक खांडे समेत 2 आतंकियों को घेरा है. दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के पुंछ में 11 अक्टूबर से शुरू हुए आतंक के खिलाफ ऑपरेशन का आज छठा दिन है. डेरा की गली से शुरू हुआ ऑपरेशन अब बिंबर गली तक पहुंच गया है. घने जंगलों की वजह से ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को दिक्कत आ रही है.