Jammu: बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 4 मरीजों की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
ABP News Bureau | 01 May 2021 03:08 PM (IST)

जम्मू के बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होने से 4 मरीजों की मौत हो गई है. हालांकि, अस्पताल का दावा है कि ऑक्सीजन की सप्लाई को फिर से शुरू कर दिया गया है. मृतकों के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई एकदम से रुकी और यहां इस ऑक्सीजन सप्लाई पर सांस ले रहे 4 मरीजों ने दम तोड़ दिया. अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से हुई इन मौतों से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया. पहले आरोप है कि पहले अस्पताल मौत की वजह छिपाता रहा.. लेकिन परिजनों के हंगामे और पुलिस के एक्शन के बाद अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी से मौत की बात मानी.