Jamiat Ulema-E-Hind: भावुक हुए मौलाना मदनी, कहा- जुल्म सहेंगे पर देश पर आंच नहीं आने देंगे
ABP News Bureau | 28 May 2022 02:40 PM (IST)

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद को लेकर जमीयत-उलमा-ए-हिंद की देवबंद में विशाल सभा आयोजित हुई. इस मौके पर सैकड़ों इस्लामिक विद्वानों ने हिस्सा लिया. सभा में जमीयत के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने लोगों को संबोधित किया. इस दौरान वो भावुक भी हो गए और उन्होंने कहा कि मुसलमानों का चलना तक मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि, हमें हमारे ही देश में अजनबी बना दिया गया है. लेकिन जो एक्शन प्लान वो लोग तैयार कर रहे हैं, उस पर हमें नहीं चलना है. उन्होंने कहा कि हम आग को आग से नहीं बुझा सकते हैं. नफरत को प्यार से हराना होगा.