दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से मिली Jamia VC, JNU हिंसा मामले में 3 लोगों से पूछताछ
ABP News Bureau | 14 Jan 2020 04:15 PM (IST)

जामिया और jnu मामले में गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक इस विवाद के हल का रास्ता निकालने की कोशिश हो रही है. जामिया विवाद की बात करें तो जामिया की वाइस चांसलर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों से मिली हैं. और jnu हिंसा मामले में पहचाने गए 9 लोगों में से 3 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. जेएनयू मामले में 34 सदस्यों जो कि एक ही वाट्स ऐप ग्रुप के सदस्य हैं उनको पूछताछ के लिए नोटिस भेजा जाएगा.