Jamia Row: दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच कर रही है आरोपी से पूछताछ
ABP News Bureau | 30 Jan 2020 07:10 PM (IST)

दिल्ली के जामिया इलाके में CAA और NRC के विरोध में कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा है. आज जामिया के छात्र मार्च निकालने वाले थे. तभी एक शख्स प्रदर्शनकारियों को बंदूक दिखाते हुए ललकारने लगा... बीच सड़क पर सैकड़ों की भीड़ और मीडिया और पुलिस की मौजूदगी में इस युवक की हरकत ने हर किसी को सन्न कर दिया.