Jamia Row: BJP ने AAP पर किया पलटवार
ABP News Bureau | 30 Jan 2020 05:45 PM (IST)

जामिया इलाके में गोली चलने की घटना को लेकर विपक्ष ने सरकार को निशाने पर लिया है. आम आदमी पार्टी ने ये आरोप लगाया कि बीजेपी दिल्ली में चुनाव टलवाने की साजिश रच रही है. AAP के इस आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी ने कहा है कि जहां-जहां प्रदर्शन हो रहे हैं उसका खर्च आम आदमी पार्टी उठा रही है.