Jamia में फिर गूंजे इंकलाब के नारे, छात्राएं बनी प्रदर्शन का चेहरा
ABP News Bureau | 15 Jan 2020 06:16 PM (IST)

जामिया में एक बार फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. इस बार विरोध का चेहरा छात्राएं बनी हैं. अब जब जामिया की छुट्टियां ख़त्म होने को हैं छात्र अब कैंपस में आ रहें हैं. विरोध कर रहे छात्रों का कहना है कि हमारी मांग यही है कि नागरिकता संशोधन खानून को वापस लिया जाए और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाए.