Jamia Protest: प्रदर्शनकारी लड़कियों ने बताया किस तरह पुलिस ने की बर्बरता
ABP News Bureau | 16 Dec 2019 02:13 PM (IST)

आपने एक वायरल वीडियो देखा होगा जिसमें छात्र-छात्राओं पर पुलिस बल का इस्तेमाल हो रहा था. इस वायरल में वीडियों में कुल 6 छात्र-छात्राएं थी उन्हीं में से 2 छात्राओं से बात की संवाददाता अजातिका सिंह ने. बता दें कि जामिया में हुई हिंसा के बाद रात ग्यारह बजे काग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस कार्रवाई की निंदा की. कांग्रेस के पवन खेड़ा ने सरकार ने घटना की जांच कराने की मांग की.