Jamia Protest: हिंसा पर दिल्ली पुलिस Vs छात्र- Citizenship Act के बहाने साजिश की आग
ABP News Bureau | 15 Dec 2019 11:15 PM (IST)

पुलिस बलों ने रविवार को जामिया नगर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को शांत कराने की कोशिश की. हिंसा के बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की. पांच घंटे के गतिरोध के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा, "आप को कोई कुछ नहीं कहेगा. अपने घरों को जाइए. हम आप से बातचीत करेंगे."