Jamia Protest: Arvind Kejriwal ने हिंसा को लेकर Amit Shah से मिलने का वक्त मांगा
ABP News Bureau | 16 Dec 2019 02:18 PM (IST)

जामिया में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलने का वक्त मांगा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं. दिल्ली में तुरंत शांति बहाल की जाए- इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह जी से मिलने का समय मांगा है.