Jamia Case: PHQ के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने हटाया
ABP News Bureau | 31 Jan 2020 11:28 AM (IST)

नागरिकता कानून की ये लड़ाई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक आ गयी थी. जामिया में कल एक नाबालिग युवक ने गोली चलायी, प्रोटेस्ट मार्च में शामिल एक युवक गोली से घायल हुआ, उसके बाद विवाद और बढ़ गया. जामिया के छात्रों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय का घेराव किया, धरने पर बैठ, लेकिन सुबह पुलिस ने छात्रों को वहां से हटा दिया. धरने की वजह से रास्ता भी बंद हो गया था लेकिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे पुलिस ने धरना कर रहे छात्रों को हिरासत में लेकर उन्हें वहां से उठा दिया.