Breaking News: जलपाईगुड़ी हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी, 20 से ज्यादा लोग अभी-भी लापता
ABP News Bureau | 06 Oct 2022 02:09 PM (IST)
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में कल विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया. बड़ी खबर ये है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है. मूर्ति विसर्जन के दौरान अचानक नदी में बाढ़ आ गई और करीब 40 लोग बह गए. अब भी 20 से ज्यादा लोग लापता हैं, पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है.