Jaipur Accident: जयपुर भीषण हादसे में अब तक 7 लोगो की मौत
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 20 Dec 2024 01:12 PM (IST)
जयपुर में एक बड़ा हादसा हुआ, जब CNG से चलने वाले ट्रक और एक अन्य ट्रक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद CNG ट्रक में जोरदार धमाका हुआ, जिससे पास खड़ी सवारी बस और अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। धमाके के बाद कई गाड़ियों में आग लग गई और आसपास का माहौल भी खौफनाक हो गया। इस हादसे में 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।