बाहुबलियों के बेटों के लिए खुले जेल के दरवाजे । Yogi On Crime
ABP News Bureau | 08 Nov 2022 08:15 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में बाहुबलियों और गुंडों के लिए योगी राज मुश्किलों का सबब बनता जा रहा है। एक वक्त था कि मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद जैसे लोग अपनी डॉन वाली छवि, गुंडागर्दी और बाहुबल से ना सिर्फ गैरकानूनी काम करते थे बल्कि संसद और विधानसभा तक पहुंच गए। लेकिन अब उनका गैरकानूनी काम उनके बेटों को भी महंगा पड़ रहा है। बाहुबलियों के उत्तराधिकारियों पर योगी राज की सख्ती भारी पड़ रही है।