रामनवमी पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में बवाल | Jahangirpuri Clash | Ramnavami 2023 | abp News
ABP News Bureau | 30 Mar 2023 02:05 PM (IST)
Delhi News: दिल्ली के जहांगीरपुरी में करीब एक साल बाद एक बार फिर तनाव का माहौल है. खास बात यह है कि आज रामनवमी है और आज के ही दिन यह स्थिति उत्पन्न हुई है. यह स्थिति दिल्ली पुलिस द्वारा हर साल की तरह इस बार रामनवमी पर जुलूस नहीं निकालने देने की वजह से उठ खड़ी हुई है. पुलिस की इजाजत के बगैर कुछ संगठन रामनवमी पर जुलूस निकलाने पर अड़ गए हैं.