जानिए जहांगीरपुरी में बुल्डोजर के एक्शन में क्या-क्या हुआ और SC में सुनवाई की अर्जी किसने दी?
ABP News Bureau | 21 Apr 2022 09:54 AM (IST)

मंगलवार देर रात बताया गया कि एमसीडी जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है. इसके बाद सुबह करीब 9 बजे से ये कार्रवाई शुरू हो गई. जानकारी मिलते ही याचिकाकर्ताओं के वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और इस मामले की सुनवाई की मांग की. सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई तो नहीं की, लेकिन आदेश दिया कि फिलहाल कार्रवाई को रोककर यथास्थिति बनाए रखें. हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद कई घंटों तक बुलडोजर चलते रहे. आखिरकार जब दोबारा सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर और एमसीडी अधिकारियों तक जानकारी पहुंचाने की बात कही तो इस पूरी कार्रवाई को रोका गया.
- हिंदी न्यूज़
- वीडियो
- न्यूज़
- जानिए जहांगीरपुरी में बुल्डोजर के एक्शन में क्या-क्या हुआ और SC में सुनवाई की अर्जी किसने दी?
TRENDING VIDEOS
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.