Jahangirpuri Case: Sonu Chikna ने पूछताछ में गोली चलाने की बात कबूली- सूत्र
ABP News Bureau | 19 Apr 2022 02:26 PM (IST)

दिल्ली हिंसा में गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पुलिस की पूछताछ जारी है. सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर ये है कि हिंसा के दौरान गोली चलाने वाले सोनू चिकना ने ये कबूल कर लिया है कि उसने गोली चलाई थी. पूछताछ में सोनू ने बताया है कि उसने दिल्ली में ही किसी जानने वाले से पिस्टल ली थी, वो आदमी कौन है इसकी तलाश हो रही है. अभी तक सोनू ने जो जवाब दिया है उससे पुलिस संतुष्ट नहीं है इसलिए कोर्ट से पुलिस उसकी रिमांड मांगेगी.