J&K: कुलगाम में लश्कर के दो आतंकी घिरे, BSF के काफिले पर हमले के बाद रातभर से जारी है एनकाउंटर
ABP News Bureau | 13 Aug 2021 08:02 AM (IST)

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार को आतंकियों ने बीएसएफ के काफिले पर हमला कर दिया था. सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को घेर लिया है जिनके साथ रातभर से मुठभेड़ जारी है. जम्मू कश्मीर पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर वाले इलाके से 22 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है.