J&K: अनंतनाग में आतंकियों ने CRPF बंकर पर किया ग्रेनेड से हमला
ABP News Bureau | 27 Dec 2021 04:26 PM (IST)

जम्मू कश्मीर में अनंतनाग जिले के अरवानी बिजबेहारा इलाके में आतंकियों ने CRPF बंकर पर ग्रेनेड से हमला किया है. हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हो गए हैं लेकिन पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आपको बता दें कि बीते 2-3 दिनों में दक्षिण कश्मीर में ही ताबड़तोड़ एनकाउंटर हुए हैं जिसमें 5 आतंकी मारे गए हैं.