J&K: सुरक्षाबलों को कामयाबी, पुलवामा में 3 आतंकी ढेर,लश्कर कमांडर एजाज उर्फ अबू हुरैरा भी मारा गया
ABP News Bureau | 14 Jul 2021 10:09 AM (IST)

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. रात एक बजे से पुलवामा में चल रही मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. ऑपरेशन अभी भी जारी है. इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.