J&K: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को किया ढेर, मुठभेड़ जारी
ABP News Bureau | 20 Nov 2021 03:48 PM (IST)

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों के साथ सुरक्षा बलों की मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया है. सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की खबर लगी थी, इसके बाद इलाके की घेराबंदी की गई थी, आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी तो जवाबी फायरिंग में एक आतंकी मारा गया है और ऑपरेशन जारी है.