J&K: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने लश्कर के 3 आतंकियो को घेरा, मुठभेड़ जारी
ABP News Bureau | 11 May 2021 09:52 AM (IST)

जम्मू कश्मीर में सिक्योरिटी फोर्सेस ऑपरेशन ऑल आउट के जरिए आतंकियों की कमर तोड़ने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं. आज सुबह भी जम्मू कश्मीर से मुठभेड़ की खबर आई है और इसमें तीन आतंकियों के घिरने की जानकारी सामने आई है. बता दें कि जम्मू और कश्मीर के अनंतनाग के कोकेरनाग इलाके के वेलू में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ फिलहाल जारी है.