J&K: IG विजय कुमार बोले-'लश्कर कमांडर मारा गया, नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकी बचेंगे नहीं'
ABP News Bureau | 29 Jun 2021 12:56 PM (IST)

कश्मीर के अवंतीपुरा में एसपीओ फैयाज अहमद, उनकी पत्नी और बेचटी की हत्या के मामले में आज जम्मू कश्मीर पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. जम्मू कश्मीर पुलिस के आईजी विजय कुमार ने कहा कि आतंकी मासूम लोगों को निशाना बना कर डर का माहौल बनाना चाहते हैं. आतंकियों को अमन चैन पसंद नहीं है. इसके साथ ही आईजी विजय कुमार ने कहा कि नागरिकों को निशाना बनाने वाले आतंकी बचेंगे नहीं.