J&K: शोपियां में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने ढेर किया एक आतंकी, मुठभेड़ जारी
ABP News Bureau | 25 Jun 2021 04:36 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में शोपियां के हाजीपुरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है. सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. इलाके में अभी दो और आतंकियों के छिपे होने की खबर है. दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है.