J&K: बारामूला में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी
ABP News Bureau | 28 Oct 2021 08:55 AM (IST)

जम्मू कश्मीर के बारामूला में सेना और पुलिस के जवानों पर आतंकियों ने गोलियां बरसाईं. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की. जिसमें एक आतंकी ढेर हो गया. मारे गए आतंकी की पहचान जावेद वानी के रूप में हुई है. जो पिछले दिनों दो मजदूरों की हत्या में शामिल था. दोनों मजदूर बिहार के रहने वाले थे. मारे गए आतंकी के पास से पाकिस्तानी ग्रेनेड, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं. सेना के मुताबिक, आतंकी एक दुकानदार को निशाना बनाने वाला था.