J&K: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, दक्षिण पुलवामा में 2 आतंकियों को किया ढेर
ABP News Bureau | 14 Jul 2021 09:12 AM (IST)

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. रात एक बजे से पुलवामा में चल रही मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है. ऑपरेशन अभी भी जारी है. इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.