J&K: राजौरी एनकाउंटर में सेना ने एक आतंकी को किया ढेर
ABP News Bureau | 19 Aug 2021 02:24 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है. एनकाउंटर में सेना के जूनियर कमांडिंग आफिसर भी शहीद हो गए हैं. ये एनकाउंटर राजारौ के थानामंडी इलाके में चल रहा था. एनकाउंटर के दौरान जीसीओ घायल हो गए थे, उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बची.