J&K: पुलवामा में 3 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी
ABP News Bureau | 14 Jul 2021 08:39 AM (IST)

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. रात एक बजे से पुलवामा में चल रही मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है. ऑपरेशन अभी भी जारी है. इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. मुठभेड़ वाली जगह पर काफी संख्या में सुरक्षाकर्मियों और पुलिस को तैनात किया गया है. ये जानकारी जम्मू और कश्मीर पुलिस ने दी है.