J&K: सोपोर में 10 घंटे तक चले एनकाउंटर में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 2 आतंकी ढेर
ABP News Bureau | 23 Jul 2021 09:59 AM (IST)

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है. उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है. आतंकी वारपोरा गांव के एक घर में मौजूद था. वारपोरा इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. गुरुवार शाम को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी.