Itarsi Junction पर बच्चों की सुरक्षा को लेकर रेलवे की अनोखी पहल, बना बाल मित्र स्टेशन
ABP News Bureau | 04 Mar 2020 07:34 AM (IST)

आपने रेलवे प्लेटफार्म पर झाड़ू लगाते या भीख मांगते कई नाबालिग बच्चों को देखा होगा लेकिन रेलवे अब इन बच्चों को अपनी शरण में लेने की योजना बना रहा है और इसकी शुरूआत हुई है मध्य प्रदेश के इटारसी जंक्शन से. बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी ये अनोखी पहल एक मिसाल की तरह है. मध्य प्रदेश के इटारसी स्टेशन पर रेलवे प्रशासन ने एक हेल्प डेस्क बनाया है जो 24 घंटे प्लेटफार्म पर घूमते बच्चों पर निगरानी रखेगा.