Pegasus पर बोले इजरायली राजदूत- किसी व्यक्ति या प्राइवेट कंपनी को नहीं देते सॉफ्टवेयर
ABP News Bureau | 28 Oct 2021 02:49 PM (IST)

पेगासस मामले की जांच का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है और इस बीच पेगासस को लेकर इज़रायल की तरफ़ से एक बयान आया है. भारत में इज़रायल के राजदूत नाओर गिलोन ने कहा है कि पेगासस सॉफ्टवेयर का निर्यात किसी व्यक्ति या प्राइवेट कंपनी को नहीं किया जाता. पेगासस सॉफ्टवेयर का निर्यात सिर्फ़ और सिर्फ़ किसी देश की सरकार को किया जाता है.