Israel Palestine Conflict : इजरायल की कसम, हमास होगा खत्म! | Missile Attack
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 11 Oct 2023 07:22 PM (IST)

मिडिल ईस्ट सुलग रहा है..वैसे तो बीते कई सालों से इजरायल और फिलिस्तीन के बीच लगी आग नहीं बुझी है..लेकिन इस बार ये भड़क चुकी है..इजरायल ने कसम खा ली है..कि फिलिस्तीन ने जिस हमास को जन्म दिया है..उसे पूरी तरह से नेस्तेनाबूद कर देंगे..उसी दिशा में इजरायली सैनिक बढ़ भी रहे हैं..जिस गाजा पट्टी में हमास का कब्जा है..अब वो बर्बाद है..इस जंग के कारण वैश्विक स्तर की गुटबाजी भी देखने को मिल रही है..अमेरिका ब्रिटेन फ्रांस जैसे मुल्क हमास के हमले की निंदा कर रहे हैं..वहीं ईरान इसे सही ठहरा रहा है..चीन रूस ने तुरंत युद्ध रोकने की वकालत की है..अब देखना है कि जंग थमती है..या और भड़कती है. इसे जानने के लिए हमारे साथ होंगे..फॉरेन अफेयर्स एडिटर आशीष कुमार सिंह..ग्राउंड जीरो यानि इजरायल में मौजूद डिफेंस एडिटर आशीष सिंह...