इजरायल में बड़ा हादसा, भगदड़ से 15 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल
ABP News Bureau | 30 Apr 2021 09:10 AM (IST)

इजरायल में एक त्योहार के दौरान ऐसी भगदड़ मची कि 15 लोगों की मौत हो गई. 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इनमें से कई की हालत बेहद गंभीर है
एक संत की दरगाह के पास ये हादसा हुआ.
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक माउंट मेरन में स्टेडियम की सीटें टूट कर गिर पड़ी. इसके बाद लोगों में भगदड़ मच गई.
घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए छह हेलीकॉप्टर्स बुलाए गए
जिस जगह ये हादसा हुआ है वहां गुंबद को यहूदी दुनिया के सबसे पवित्र स्थलों में से एक मानते हैं. ये ऐसा तीर्थ स्थल है. जहां हर साल आयोजन होता है. हजारों लोग जुटते हैं.