Israel-Hezbollah War: लेबनान में इजरायल का ताबड़तोड़ हमला..अभी और बढ़ेगा युद्ध | Breaking News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 28 Sep 2024 02:06 PM (IST)
बीती रात हिजबुल्लाह पर बहुत भारी रही...इजरायल ने ऐसा अटैक किया कि हिजबुल्लाह ब्रिगेड कांप उठी...इजरायल के PM नेतन्याहू अब हिजबुल्लाह के खिलाफ आर-पार के मूड में आ गए हैं...कल रात इजरायल ने हिजबुल्लाह की कमर तोड़ने वाला ऑपरेशन चलाया...टारगेट पर था हिजबुल्लाह का हेडक्वार्टर...जो सरगना हसन नसरल्लाह का ठिकाना है...एक के बाद एक इजरायल ने ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी...हिजबुल्लाह का हेडक्वार्टर बेरूत के रिहायशी इलाके में है...लिहाजा जान-माल का नुकसान भी हुआ...लेकिन इजरायल ने जिस मकसद से अटैक किया था...वो मकसद अभी पूरा नहीं हो पाया है...आपको इजरायल के इस ऑपरेशन का पूरा अपडेट देंगे..लेकिन उससे पहले तस्वीरों के जरिए अभी का अपडेट जान लीजिए.