Israel Hamas War: गाजा में मौत का आंकड़ा 8 हजार के पार | Hamas
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 30 Oct 2023 10:25 AM (IST)

Israel Palestine Conflict: हमास के खिलाफ गाजा में इजरायली सेना ने हवाई हमले तेज कर दिए हैं. जिन जगहों को निशाना बनाया जा रहा है उनमें एक प्रमुख अस्पताल के पास का स्थान भी हमले की जद में है. भोजन और अन्य बुनियादी चीजों के लिए हजारों की संख्या में लोग परेशान हैं. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा कि रातोंरात गाजा में हजारों लोग भोजन और अन्य बुनियादी चीजों के लिए सहायता डिपो में घुस गए.
बता दें गाजा में मौत का आंकड़ा 8 हजार के पार हो गया है.