बांग्लादेश में नहीं रुक रहे मंदिरों पर हमले, अब इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़
ABP News Bureau | 16 Oct 2021 07:39 AM (IST)

बांग्लादेश में 13 तारीख को अष्टमी के दिन दुर्गा पूजा पंडाल पर हमला हुआ..मूर्तियां तोड़ी गईं.. कई श्रद्धालु घायल हुए. बांग्लादेश की शेख हसीना सरकार ने कड़ा एक्शन लेने की बात कही . लेकिन महज 2 दिन बाद बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाते हुए एक और हमला हो गया. शुक्रवार यानि 15 तारीख की शाम ढलते-ढलते एक नए हमले की तस्वीर आ गई.