ISIS-K ने खाई पाकिस्तान को बर्बाद करने की कसम ! देखिए क्या है पूरा मामला
ABP News Bureau | 01 Nov 2021 07:06 AM (IST)

आतंक को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान के खुद के घर में आग लग चुकी है. इमरान सरकार देश में चल रहे विरोध प्रदर्शन से जूझ रही है. इस बीच आतंकी संगठन ISIS के खुरासान गुट ने एलान किया है कि पाकिस्तान को बर्बाद करना उनका पहला लक्ष्य है. तालिबान से दोस्ती गांठने वाले इमरान खान के सामने अब ISIS से निपटने की भी चुनौती है.