Delhi Violence: चुन-चुन कर घरों को जलाना, दुकाने फूंकना... कहीं साजिश तो नहीं?
ABP News Bureau | 26 Feb 2020 08:45 AM (IST)

उत्तर पूर्वी दिल्ली में पिछले तीन दिन से हिंसा हो रही है. कहीं दुकानों को तो कहीं घरों को आग के हवाले कर दिया गया. लेकिन सवाल ये है कि विरोध के नाम पर आम लोगों को निशाना बनाने के पीछे वजह क्या है? सवाल तो ये भी उठ रहे हैं कि चुन-चुन कर घरों और दुकानों को जलाने के पीछे कोई रणनीति तो नहीं है.