क्या कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ रही है? क्या कहते हैं डॉ. अरविंद कुमार
ABP News Bureau | 25 May 2021 12:29 PM (IST)

देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक लाख 96 हजार 427 नए मामले सामने आए हैं. बड़ी बात यह है कि देश में आखिरी बार कोरोना के दो लाख से कम मामले 13 अप्रैल को आए थे.