क्या Nitish Kumar PM मैटेरियल हैं ?, क्या ये BJP-JDU का तलाक था? । DIBANG
ABP News Bureau | 13 Aug 2022 07:41 PM (IST)

मैं मानता हूं कि नीतीश कुमार ईमानदार और मेहनती हैं. हालांकि वे कभी किसी के घनिष्ठ नहीं हो सकते हैं. जैसे औरंगजेब ने सत्ता में रहने के लिए कुछ भी कर दिया था ऐसे ही नीतीश कुमार भी सत्ता में रहने के लिए कुछ भी कर सकते हैं और कर भी रहे हैं. सुशील मोदी ने कहा कि देश का हर आदमी प्रधानमंत्री बन सकता है, लेकिन अगर कोई क्षेत्रीय दल का नेता पीएम बन गया तो इससे बुरा दुर्भाग्य इस देश का नहीं होगा. हालांकि मुझे लगता है कि ऐसा अब नहीं होगा, वो दौर चला गया.