क्या 1 मई से सबके वैक्सीनेशन के लिए तैयार है महाराष्ट्र? देखिए क्या बोले मंत्री अमित देशमुख
ABP News Bureau | 28 Apr 2021 06:50 PM (IST)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने 18 साल से 44 साल तक की उम्र के सभी लोगों को फ्री कोरोना वैक्सीन लगवाने का एलान किया है. इस संबंध में आज कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया. कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी.