क्या खालिस्तान पंजाब में फिर से सिर उठा रहा है ? । Mohali Blast
ABP News Bureau | 10 May 2022 11:06 PM (IST)
आज विश्लेषण होगा उस खतरे का जिसकी आंच पिछले कुछ महीनों से तेज होती जा रही है, ये खतरा है खालिस्तान आतंक के दोबारा सिर उठाने का, पिछले दो हफ्तों में खालिस्तान आतंकियों की कई वारदात सामने आ चुकी है, ताजा मामला मोहाली में इंटेलिजेंस विभाग के दफ्तर पर हुए हमले का है। हांलाकि इस हमले में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन इस हमले ने ऐसे खतरों की घंटी बजा दी है, जो अब तक सामने नहीं आए थे, सबसे बड़ा खतरा है, वो हथियार जिससे मोहाली में हमले को अंजाम दिया गया, ये हथियार है RPG यानी Rocket Propelled Granade, RPG जम्मू कश्मीर में भी इक्का दुक्का बार ही आतंकियों के हाथ में नजर आया था,