क्या HARDIK PATEL की BJP में घर वापसी हो रही है? अपने पिता के BJP से पुराने रिश्ते पर क्या कहा?
ABP News Bureau | 28 May 2022 11:41 PM (IST)
बीजेपी से जुड़े होने के सवाल का जवाब देते हुए हार्दिक पटेल ने कहा, अगर आप इतने बड़े मंच से ये कह रहे हैं कि मैं बीजेपी संघ परिवार से जुड़ा था तो चलिए मान लेते हैं कि मैं जुड़ा था. हार्दिक ने कहा, संघ से तो नहीं लेकिन बीजेपी से हम जरूर जुड़े थे. जब आनंदीबेन पटेल मंडल से चुनाव लड़ती थीं तो उन्होंने मेरे पापा को भाई बनाया हुआ था. मेरे पापा का उस समय सबमर्सिबल पंप का बिजनेस था और उनके पास कमांडर हुआ करती थी जिससे आनंदीबेन पटेल अपने चुनाव प्रचार के लिए जाती थीं. पापा के साथ बीजेपी का रिश्ता था इसी रिश्ते से मैं अपने आंदोलन के दौरान भी आनंदीबेन पटेल को बुआ-बुआ ही कहता रहता था.